संतकबीरनगर, अक्टूबर 19 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन जिले भर में मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। घरों में स्थापित दीवी देवताओं की पूजा से लेकर मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में सुबह से ही मां की आराधना का दौर भोर से लेकर शाम तक चलता रहा। भक्तों ने माता से अपने घर परिवार के सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।नवरात्र के नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की सच्चे मन से पूजा करने से सभी पाप धुल जाते हैं और जीवन में सुख शांति आती है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: महागौरी के दरबार में माथा टेक मांगी सुख-समृद्धि मां सभी सिद्धियों को अपने भक्तों को प्रदान करती हैं। सोमवार को जिले के सभी देव...