संतकबीरनगर, सितम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एनएचआई का नाला नगरपालिका को दर्द दे रहा है। एनएचआई अपने नाले की नियमित रूप से सफाई भी नहीं कर रहा है और न ही उस नाले में पालिका को अपना पानी गिराने की अनुमति दे रहा है। नगर पालिका यह चाहे कि उसी के समानान्तर दूसरा नाला बना ले तो इसके लिए उसके पास पर्याप्त जगह नहीं है। यही कारण है कि हाईवे के किनारे नगरपालिका का नाला नहीं बन पा रहा है।नगरपालिका खलीलाबाद की योजना सरैया से लेकर मगहर तक नाला का निर्माण करने की थी। पालिका ने इसके लिए खाका तैयार किया था। योजना पर पूरी तरह से अमल होती तो शहर की जल निकासी व्यवस्था बहुत ही बेहतर हो जाती। पालिका के नाला निर्माण का खाका खींचने से पहले नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ। एनएचआई ने मड़या बाईपास से लेकर सोनी होटल तक दोनों ओर नाला का निर्...