संतकबीरनगर, अगस्त 6 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दक्षिणांचल स्थित महुली कस्बे को नगर पंचायत घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के महुली मंडल मंत्री निशांत द्विवेदी ने लखनऊ पहुंचकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात किया। महुली को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग सम्बोधित एक पत्र सौंपा। डिप्टी सीएम ने इस पर जल्द ही अमल होने का भरोसा दिया है।डिप्टी सीएम को दिए पत्र में उन्होंने कहा कि महुली कस्बा तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है, लेकिन नगर पंचायत का दर्जा न होने से यहां के लोगों को मूलभूत नागरिक सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया कि मांग पत्र में उल्लेख है कि करीब 12 हजार की आबादी वाला महुली कस्बा व्यापार, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिहाज ...