संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरियावां-क्षेत्र के बिगरामीर गांव में गाटा संख्या-229 गडही की भूमि अतिक्रमण के संबंध में उपजिलाधिकारी खलीलाबाद ह्रदय राम तिवारी के निर्देश पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम बुधवार को पैमाइश नहीं कर सकी। हालांकि टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच की। जांच के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा ग्राम पंचायत से जुड़े कर्मचारियों की मौजूदगी में मामले की पड़ताल की गई।

पैमाइश नहीं होने की वजह नायब तहसीलदार खलीलाबाद प्रेम नारायण के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पाया कि अगल-बगल खेतों में धान की फसल लगी है तथा भूचित्र के फटे होने के कारण पैमाईश संभव नहीं है। पत्र के अनुसार संबंधित भूमि पर धान की फसल लगी होने तथा मेड़ कटन...