संतकबीरनगर, जुलाई 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के दरूआ माफी में रंजिश में तीन लोगों की पिटाई मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों पर केस दर्ज किया। पीड़ित छोटे लाल पुत्र स्वर्गीय जंगीलाल का आरोप है कि 15 जुलाई को शाम 04 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के हरिप्रसाद, विजय उसके घर पर चढकर गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर उसे लात घूसों-लाठी डंडों से मारने-पीटने लगे। बचाव में शेषनाथ, छोटे लाल बचाव में आए तो उक्त उन्हे भी लाठी डण्डो से मारते हुऐ जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। सूचना डायल 112 पर दिया गया। पिटाई से सभी को चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रंजिश में पिता-पुत्र से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि हरिप्रसाद,विजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...