संतकबीरनगर, नवम्बर 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा के दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को भोर में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बौधरा बाबा के पास हुई मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे में गोली लगी है। सीएचसी मेंहदावल पर प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यह कार्रवाई एसओजी व मेंहदावल थाने की टीम ने की।

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार एसओजी प्रभारी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि जमोहरा के दोहरे हत्याकांड में 16 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओजी व थाने की टीम के साथ पांच टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए तीन अभियुक्तों ने सोमवार की शाम धनघटा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। अन्य अभि...