संतकबीरनगर, अक्टूबर 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बैंक चौराहे पर दोस्त की दुश्मनी में कुछ मनबढ़ों ने एक युवक की बाइक रोक कर पहले पिटाई की और उस पर फायरिंग कर दी। इससे युवक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।बाहिलपार गांव निवासी आलोक राय (19) पुत्र स्वर्गीय सतीश राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास के पास किराए के मकान में परिवार के साथ रहकर बीकाम की पढ़ाई करता है। ऊनखास उर्फ ओनिया गांव का रहने वाला एक युवक उसका दोस्त है। उससे कुछ लोगों की पुरानी रंजिश है। 20 अक्टूबर की रात करीब करीब पौने दस बजे वह बाइक से मोहद्दीनपुर के रहने वाले ...