संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। ​बेलहरकलां थाना क्षेत्र के कन्हरापार गांव में एक महिला के साथ उसके देवर द्वारा छेड़खानी करने और विरोध करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि सोमवार की सुबह देवर हर्षित ने उनके साथ छेड़खानी की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की।​ घटना की शिकायत लेकर जब पीड़िता अपनी सास बेलमती देवी के पास पहुंचीं, तो सास और देवर दोनों ने मिलकर उन्हें गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध मे एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...