संतकबीरनगर, जुलाई 21 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में देर रात में हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। जिले में सोमवार को देर रात बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। मंगलवार को सुबह तक चलता रहा। धीमी गति से लगातार बारिश होने के कारण पानी की एक-एक बूंद धरती में समाती जा रही है। बरसात की वजह से शहर के कई मोहल्लों में कीचड़ फैलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गलियां कीचड़ से सनी होने के कारण लोग फिसल कर गिर रहे हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। रिमझिम फुहारों की वजह से फसलों की ग्रोथ बेहतर होगी। इस प्रकार की बारिश धान की फसलों के लिए वरदान मानी जाती है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में देर रात से हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से राहत जिले की सीमा में मानसून क...