संतकबीरनगर, जुलाई 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां विकास खंड क्षेत्र का जिगिना गौशाला बदहाली का शिकार हो गया। चारो ओर गोबर और गंदगी फैली हुई है। कचरों के बीच में जानवर खड़े रहने को मजबूर हैं। इसी परिसर में एक पशु ने दम तोड़ दिया और कोई सुधि लेने वाला नहीं। मृत जानवर के शव को कौए नोच रहे हैं। मृत जानवर से उठती दुर्गंध आसपास के लोगों को परेशान कर रही है। जिगिना गांव से बाहर स्थित यह गौशाला जिले की सबसे बड़ी गौशाला बताई जाती है। परिसर में चारों ओर कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिनके बीच कई अन्य जानवर भी खड़े दिखाई दिए। यह दृश्य गौशाला में स्वच्छता और पशु कल्याण की कमी को साफ दर्शा रहा है। वर्तमान में गौशाला का संचालन बस्ती जिले के अध्ययन चैरिटेबल ट्रस्ट नामक एक निजी संस्था संचालित कर रही है。 ...