संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बारिश का दो माह खासकर अषाढ़ और सावन बीत चुका है। भाद्रपद मास लग चुका है, फिर भी किसानों को जिस प्रकार की बारसात की जरूरत महसूस हो रही है वह नहीं हुई। धरती पूरी तरह से प्यासी है। इसकी वजह से फसलें भी प्रभावित हो रही है। शनिवार को दिन में बदली छाई रही। हल्की धूप के चलते उमस भरी गर्मी होती रही। दोपहर बाद हल्की बूंदाबादी हुई। किसान जिस प्रकार के बरसात का इंतजार कर रहे हैं वह बरसात अभी तक नहीं हुई है। पूरे माह खंड वृष्टि हुई। इससे किसानों में मायूसी है। झमाझम बारिश होती तो फसलों की रौनक कुछ और ही होती। मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Katih...