संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में गुरुवार को दिन में धूप व बदली का दिन भर सिलसिला चलता रहा। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही, पानी नहीं बरसा। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों हुई बारिश से नमी मिलने के बाद खेतों में पानी भर कर किसान रोपाई कर रहे हैं।दो दिन पहले लगभग पूरे जिले में बारिश हुई थी। कांटे क्षेत्र में बुधवार की शाम की हल्की बारिश को छोड़ दिया जाए तो दो दिन से बूंद नहीं गिरी है। गुरुवार को सुबह से आसमान में बादलों और सूर्य देवता के बीच लुका छुपी होती रही। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: तराई में मौसम की चाल निराली, कहीं बारिश, कहीं धूप-छांव बादलों और हल्की पुरवा हवाओं से लग रहा था कि बारिश जरूर होगी। पर पूरा दिन इंतजार में ही स...