संतकबीरनगर, जुलाई 8 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। विकास कार्यों से महरूम गांवों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई आदर्श गांव योजना नाथनगर ब्लॉक में सुस्त रफ्तार का शिकार होती नजर आ रही है। करीब तीन महीने पहले दस गांवों के लिए शुरू हुई दो करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना अब तक अपनी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। कई गांवों में निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। जबकि दो गांव ऐसे हैं जहां आज तक एक भी काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में योजना को लेकर निराशा और नाराजगी बढ़ रही है।

योजना की स्थिति शासन स्तर से नाथनगर ब्लॉक के नोकता, शनिचरा बाबू, खिरिया, पिड़ारी पूर्वी, मुड़ियारी, कोल्हुगाड़ा, जिगिना, पड़रहा, अतरौलिया उर्फ मठिया और जमुनी कला को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए प्रत्येक...