संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में दस्तक अभियान 40 दिन तक संचालित किया गया। इस अभियान में एक-एक घरों तक आशा गईं। आशाएं घर घर जा रही हैं इसकी हकीकत को परखने के लिए 46 हजार से अधिक घरों में मानिटरिंग टीम पहुची। इस अभियान के संचालन की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सोहन गुप्त को सौंपी है।दस्तक अभियान में दस विभाग मिल कर आपास में काम कर रहे थे। इस अभियान में सबसे अधिक योगदान शिक्षा विभाग का रहा। स्कूलों के माध्यम से घर के परिजनों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। स्कूलों का अभियान शतप्रतिशत रहा। वहीं कृषि विभाग ने चूहों को मारने के बारे में किसानों को जागरूक किया। जल निगम में उथले नलों के प्रति लोगों को जागरूक किया ताकि कोई भी कोई भी व्यक्त...