संतकबीरनगर, जुलाई 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा चमनजोत जंगल में तेंदुए की तलाश को लेकर वन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर तेंदुए को पकड़ लिए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वन विभाग ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ दिन पहले एक राहगीर ने जंगल क्षेत्र में एक वन्य जीव को देखने का दावा किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई दिनों तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान वन विभाग ने पुष्टि की कि जंगल में तेंदुआ मौजूद है।तेंदुए की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्...