संतकबीरनगर, नवम्बर 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद तहसील में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कलक्ट्रेट पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।खलीलाबाद तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि 80-वन की फाइलों में लेखपालों द्वारा अनियमितता और भ्रष्टाचार किया जाता है। इन फाइलों को देर शाम तक बैठकर स्वीकृत कराने की प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगया। इसको लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मांगों को लेकर अधिवक...