संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लाक के बीडीओ कर्मचारियों व पुलिस की टीम के साथ रविवार को छितही गांव पहुंचे। उन्होंने आवास के लाभार्थियों के पात्रता की जांच की। एक दिन पहले शनिवार को यहां का निवासी तबरेज आवास की लिस्ट से नाम कटने पर पेट्रोल की बोतल लेकर नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गया था। हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचे तबरेज के हाई वोल्टेज ड्रामे से ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला गंभीर होने पर प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लिया है।बीडीओ कुलदीप कुमार रविवार को थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह और ब्लॉक कर्मियों की टीम के साथ छितही गांव पहुंचे और शिकायतकर्ता की आवास पात्रता की हकीकत मौके पर जाकर परखी। बीडीओ ने तबरेज के घर पहुंचकर उसकी पारिवारिक ...