संतकबीरनगर, सितम्बर 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे थे। हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही हो रही थी। उसी बीच भुजैनी में हुए हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल होकर सड़क पर तड़प रहा था। मौके पर जुटी भीड़ वीडियो बनाने में मशगूल रही। जबकि घटना स्थल के ठीक सामने एक प्राइवेट अस्पताल भी था। यदि समय रहते घायल युवक को लोग अस्पताल पहुंचा दिए होते तो शायद उसकी जान बच जाती। पोस्टमार्टम हाऊस आए लोग ऐसा कह रहे थे।

परिवार का दुख महुली क्षेत्र के बेलहरा के रहने वाले मां-बाप के इकलौते बेटे 26 वर्षीय सूरज यादव करीब 06 महीने से सेमरियावां में एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड ब्वाय का काम करते थे। जबकि उनके पिता राम सांवर यादव लुधियाना में प्राइवेट काम करते है। घर पर उनकी मां अमरावती और 20 वर्षीय इकलौती बहन अन्न...