Santkabir Nagar News: तटबंध पर झूल रहे बिजली के तार बने जानलेवा
संतकबीरनगर, जुलाई 11 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के करमैनी-बेलौली तटबंध पर नौगो ग्राम पंचायत के पास झूल रहे बिजली के तार ग्रामीणों और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। तटबंध से महज चार से पांच फीट ऊपर गुजर रही विद्युत लाइन के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई मवेशी तार की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक तारों को ऊंचा कराने या दुरुस्त कराने की पहल नहीं की है।ग्रामीणों के अनुसार नौगो गांव की विद्युत आपूर्ति के लिए तटबंध के किनारे से लाइन गुजारी गई है। तार इतने नीचे हैं कि तटबंध से नीचे चारा चरने के लिए उतरने वाले पशु अक्सर इसकी चपेट में आ जाते हैं। इससे कई पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.