संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे समाजसेवी चंद्र प्रकाश पांडेय ने डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप मीना के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने उनकी ओर से उठाई गई मांगों की जांच कराने और जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। समाजसेवी ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में विश्वनाथपुर गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चबूतरे पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी का आश्वासन मिलने के बावजूद पौधरोपण नहीं कराया गया। उन्होंने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...