Santkabir Nagar News: डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइंस में अत्याधुनिक जिम का किया उद्घाटन
संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवााददाता। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद डीआईजी बस्ती ने जिम में स्थापित आधुनिक व्यायाम मशीनों और अन्य उपकरणों का निरीक्षण किया। कहा कि पुलिस विभाग की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जिम पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने, अपनी फिटनेस बेहतर बनाने और तनाव से राहत पाने में सहायक सिद्ध होगा। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.