संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास में वित्तीय अनियमितता, मनमानी फीस वसूली और मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के बावजूद 15 दिन बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। इससे डीआईओएस के आदेशों के अनुपालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ता राम मिलन ने जिलाधिकारी को रिमाइंडर प्रार्थना पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।

शिकायत का विवरण बौरव्यास निवासी राम मिलन ने 13 जुलाई 2026 को आईजीआरएस पोर्टल पर कॉलेज के खिलाफ नौ बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में छात्रों से अधिक फीस वसूले जाने, मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता तथा सरकारी धन के दुरुपयोग सहित कई गंभीर आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीर मानते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने 25...