संतकबीरनगर, अक्टूबर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में कथित अनियमितता की जांच के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक के सख्त रुख का असर दिखाई दिया है। एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी के बाद निलंबित प्रधानाचार्य अवधराज कनौजिया ने प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश शुक्ला को विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों का चार्ज सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: एमडीएम अभिलेख नहीं दिए तो पूर्व प्रधानाचार्य पर होगी एफआईआरशिकायत और जांच में सामने आई अभिलेखों की कमी ग्राम बौरब्यास निवासी राममिलन ने आईजीआरएस के माध्यम से 2 सितंबर 2026 और 17 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों के आधार पर डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति ग...