संतकबीरनगर, सितम्बर 6 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव की चौपाल से निकलकर जब किताबें और डिजिटल संसाधन युवाओं की पढ़ाई का सहारा बनने लगें तो ग्रामीण शिक्षा की तस्वीर बदलती नजर आती है। शनिवार को नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटौवा में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का डीपीआरओ अरुण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में युवाओं को पूरी तन्मयता से अध्ययन करते देख डीपीआरओ ने प्रसन्नता जताई और इसे गांव के युवाओं के लिए बेहतर अवसर बताया।निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों, फर्नीचर, डिजिटल उपकरणों तथा अन्य संसाधनों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Chandauli News: ग्राम सचिवालय पर शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी उन्होंने ग्राम पंचायत की ओर से उपलब्ध कराए गए...