संतकबीरनगर, सितम्बर 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गांवों में बन रही डिजिटल लाइब्रेरियों में अधूरी सप्लाई पर सख्ती बढ़ गई है। अब सभी सामानों की सप्लाई के सत्यापन के बाद ही भुगतान हो पाएगा। यह भी पढ़ें- ओपी राजभर अपने ही विभाग के अधिकारियों से नाराज, सीएम योगी से शिकायत, क्या हो रही चर्चाडिजिटल लाइब्रेरियों की स्थिति जिले के मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के 19 ग्राम पंचायतों में तैयार की जा रही डिजिटल लाइब्रेरियों में अधूरे सामान की आपूर्ति का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। आपके अपने हिन्दुस्तान समाचार पत्र में खबरें प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया है। यह मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आधे से अधिक लाइब्रेरियों में सामान की अधूरी आपूर्ति की मामला उजागर होने के ब...