संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना बेलहरकला के साइबर हेल्प डेस्क ने ठगी के एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई। एपीके फाइल भेज मोबाइल हैक कर 1,19,480 रुपए की खरीदारी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की संपूर्ण धनराशि वापस कराई।थाना बेलहरकला के ग्राम करमा कला निवासी संदीप कुमार पुत्र विजयनाथ के व्हाट्सएप पर 22 जुलाई 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक एपीके फाइल भेजी गई। उक्त फाइल डाउनलोड करने पर उनका मोबाइल हैक हो गया, जिसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करते हुए रिलाएंस रिटेल लिमिटेड सेRs.1,19,480 की खरीदारी कर ली। ठगी का पता चलते ही पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर हेल्प डेस्क पर तैन...