Santkabir Nagar News: ट्रैक पर मिली युवक की लाश
संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। खलीलाबाद- मगहर रेलवे स्टेशन के बीच नेहिया के उत्तर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। औद्योगिक चौकी इंचार्ज धर्मनाथ यादव ने बताया कि शव की पहचान 30 वर्षीय कृष्णा पुत्र स्वर्गीय लोकनाथ निवासी डीघा कोतवाल खलीलाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि युवक के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसकी दो बहने है ,जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से मां तारा देवी की रो-रो कर बुरा हाल था। पीड़ित चाचा कालीचरन की देखरेख में कार्रवाई की गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.