संतकबीरनगर, जुलाई 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल-बौरब्यास मार्ग पर इमलीडीहा ग्राम पंचायत के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय मरवटिया कला की बच्चे ट्रक व ट्रेलर के खौफ के साये में पढ़ रहे हैं। विद्यालय के दो तरफ से गुजरी सड़क के खतरनाक मोड़ पर सड़क सटी हुई गुजरी है। कई बार भारी वाहन मोड़ पर घुमाते समय विद्यालय की दीवार तक पहुंच जाते है। जिससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर लगातार खतरा मंड़रा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस खतरनाक मोड़ पर सरकारी स्कूल होने के कारण आए दिन हादसे का डर बना रहता है। वही मोड़ पर आए दिन वाहनों की टकराव से एक्सीडेंट होती है। विभाग कोई ठोस उपाय करें, नहीं तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों की चिंता जिम्मेदार किसी बड़े हादसे के बाद ही जागते हैं। उसक...