संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज के पास एक महीने पूर्व हुए हादसे में दो अधिवक्ता घायल हो गए थे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार निवासी गुप्ता राजीव चौराहा मालवीय रोड बस्ती का आरोप है कि वह 22 जून 2026 को अपनी कार से अपने जूनियर हर्षित कुमार एडवोकेट के साथ बस्ती से खलीलाबाद आ रहे थे। मीरगंज के पास प्लाई ओवर ब्रिज पर ट्रक ने उसकी गाड़ी को गलत तरीके से ड्राइव करते हुए जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। वह और उसके जूनियर घायल हो गए थे । फोन के जरिए 112 डायल करने पर एम्बुलेस आयी। ट्रक वाला साइड करने के बहाने भाग गया था। उसके जूनियर द्वारा घटना स्थल पर ट्रक का...