संतकबीरनगर, सितम्बर 27 -- Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। कताई मिल को टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के रूप में विकसित करने की योजना के तहत शनिवार को जिलाधिकारी अनुज मलिक ने परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। पार्क के लिए उपलब्ध 38 एकड़ भूमि के अतिरिक्त 18 एकड़ जमीन की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने आसपास की भूमि की स्थिति और उपयुक्तता की जानकारी ली।डीएम ने उप जिलाधिकारी खलीलाबाद सहित संबंधित अधिकारियों को जमीन की उपलब्धता व उपयुक्तता की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय किसानों से वार्ता कर अतिरिक्त भूमि को लेकर उनका फीडबैक भी जाना और योजना से जुड़ी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रकाश, एसडीएम हृदयराम तिवारी, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, वस्त्र निरीक्षक, उद्य...