संतकबीरनगर, अगस्त 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवकों को युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को 25 अगस्त को उसकी गैर मौजूदगी में क्षेत्र का रहने वाला अरिवंद उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। उसकी बेटी घर से भागते समय 20 हजार रूपये, मंगलसूत्र, अंगूठी,पायजेब आदि जेवर उठा ले गई। आरोपी के घर पूछताछ करने गए तो उसके मां-बाप गाली गलौज देते हुए जानमाल की धमकी दे रहे है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद और उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...