Santkabir Nagar News: जेठ ने पति बनकर दो बार बेच दी छोटे भाई की भूमि, सीएम दरबार पहुंची शिकायत
संतकबीरनगर, नवम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में भूमि हड़पने के लिए कथित जालसाजी का मामला सामने आया है। बेलहर कला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर पति की पहचान बताकर फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित हस्ताक्षर के सहारे दो बार जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।पीड़िता अंजली पत्नी राहुल ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके जेठ कन्हैया लाल अपने हिस्से की भूमि पहले ही बेच चुके थे। इसके बाद उन्होंने छोटे भाई राहुल के हिस्से की भूमि हड़पने की साजिश रची। आरोप है कि 30 अप्रैल 2025 को कन्हैया लाल ने खुद को राहुल बताकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.