Santkabir Nagar News: जिले की 27 पुलिस चौकियों को मिली खुद की जमीन,छत की बढ़ी उम्मीद
संतकबीरनगर, अक्टूबर 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। जिले की 27 पुलिस चौकियों के लिए खुद की जमीन मिल गई है। एसपी संदीप कुमार मीना की पहल पर पूर्व डीएम अलोक कुमार ने एसडीएम और तहसीलदार से 27 पुलिस चौकियों के लिए नि:शुल्क जमीन ढूंढवा कर खतौनी में दर्ज करवा दिया है। इससे अब पुलिस चौकियों की छत होने की उम्मीद बढ़ गई है। चौकियों के स्थायी कार्यालय भवन होने से कामकाज में सुविधा होगी।
पुलिस चौकियों की सूची जिले में महिला थाने को लेकर कुल 09 थाने संचालित हैं। जबकि शांति व्यवस्था के मद्देनजर 08 थानों के अंतर्गत 31 पुलिस चौकियां स्थापित हैं। जिसमें खलीलाबाद सर्किल के कोतवाली खलीलाबाद में 12 पुलिस चौकी और दुधारा थाने में 02 पुलिस चौकी है। जबकि मेंहदावल सर्किल के मेंहदावल थाने में 03 पुलिस चौकी, बखिरा थाने में 03 पुलिस चौकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.