संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इस दौरान अब तक हो चुके कार्यों की जानकारी लेते हुए बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पक्का पोखरा के सौंदरीकरण के दृष्टिगत कराये जा रहे निर्माणकार्यों की प्रगति व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव भी दिए। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: जिला शांति ...