Santkabir Nagar News: जिलाधिकारी ने माउंट वैली के वुशू खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने वाले माउंट वैली के विद्यार्थियों को जिलाधिकारी अनुज मलिक ने सम्मानित किया। संत कबीर नगर वुशू मार्शल आर्ट एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सिद्धि, अंशिका शर्मा और सोनाक्षी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने वुशू मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिला स्तरीय चार दिवसीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज, 2100 खिलाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.