संतकबीरनगर, अगस्त 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर के खाद्य सामग्री की सैम्पलिंग होगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग कर जांच करने का निर्देश दिया है। उनके औचक निरीक्षण में मेस में प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री की पैकेजिंग आईएसआई मार्कायुक्त नहीं पाई गई थी。 यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छात्रावास में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा से लेकर पढ़ाई की हो बेहतर व्यवस्थानिरीक्षण की कार्यवाही जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान अव्यवस्था पाई गई थी। विद्यालय में सेनेटरी पैड बनाने एवं डिस्पोज ऑफ करने की मशीन खराब पाई गई। जिलाधिकारी ने तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। मौके पर दिव्यांग बच्चों के लिए निर्मित...