संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- Santkabir Nagar News: नौलखा। भीषण गर्मी और बारिश में लगातार हो रही देरी के बीच मेंहदावल के कछार क्षेत्र से लेकर शहरी इलाके तक पेयजल संकट गहरा गया है। भूगर्भ जलस्तर अचानक 35 से 40 फीट तक नीचे खिसक जाने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। साड़े कला, साड़े खुर्द, कुसौना कला, समोगर समेत दर्जनभर गांवों में करीब 80 फीसदी निजी नलों से पानी निकलना बंद हो गया है। इससे लोगों के सामने पीने के पानी के साथ ही मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी बड़ी चुनौती बन गया है। जलस्तर गिरने से घरों में लगे टुल्लू पंप पूरी तरह बेकार हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: बघौली में सूख रहे नल,गिरते वाटर लेवल से बढ़ी मुश्किलें दूसरी ओर अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप पहले से ही रिबोरिंग के अभाव में खराब पड़े थे। अब भूगर्भ जलस्तर और नीचे चले जान...