Santkabir Nagar News: जमीन बंटवारे के विवाद में बड़े भाई का फोड़ा सिर
संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के किड़हिरिया में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पिटाई कर दी। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित प्रमोद कुमार पुत्र राजाराम का आरोप है कि शुक्रवार को घर पर जमीन बटवारा विवाद को लेकर उसके छोटे भाई सामू राजभर उसे पीछे से लाठी मारकर घायल कर दिया। चोट लगने से उसका सिर फट गया है । उसकी पत्नी, 03 नन्हे बच्चे को लेकर उसके संग बेहाल है। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपी सामू पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.