संतकबीरनगर, नवम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बाराबंकी में प्लाट दिलाने के नाम पर गोरखपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सियरासांथा गांव निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर बाराबंकी में जमीन की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर रकम ली, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बैनामा नहीं कराया।

प्लाट के नाम पर ठगी का आरोप गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द निवासी अमित कुमार मिश्र की वर्तमान में गोरखपुर जिले में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह खजनी विधायक श्रीराम चौहान के गनर हैं । पीड़ित अमित कुमार मिश्र के मुताबिक, वर्ष 2019 मे...