संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मगहर के मनोनीत सभासद एवं भाजपा जिला संयोजक (मन की बात) गौरव कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर जनसुनवाई पोर्टल पर शपथ पत्र मांगने का आरोप लगाया है। जिसकी स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।शिकायत पत्र में लिखा है कि नगर पंचायत मगहर से संबंधित तीन अलग-अलग शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से शपथ पत्र प्रस्तुत करने की शर्त रखी गई। जबकि संबंधित अभिलेख नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि 29 जनवरी 2024 के शासनादेश की गलत व्याख्या करते हुए अनावश्यक रूप से शपथ पत्र की मांग की जा रही है। जिससे शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण में बाधा उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी एक शिकायत संख्...