संतकबीरनगर, जुलाई 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के शहीदों और उनके परिवार को उचित सम्मान आज तक नहीं मिल सका है। देश के लिए अपनी शहादत देने वालों का परिवार आज भी निराश हैं। उनके गांवों का विकास भी उस तरह से नहीं हो पाया जैसा कि सरकार के जिम्मेदार दावा करते हैं। ज्यादतार शहीदों के गांव बदहाली का दंश झेल रहे हैं। गांव में जाने वाली मुख्य सड़क ही पूरी तरह से बदहाल है। कई गांवों में तो आज भी लोग पगडंडियों के सहारे ही आते जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार विकास की मांग भी किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जनप्रतिनिधियों की भी नजर इस पर नहीं पड़ रही है。 यह भी पढ़ें- जिनकी शहादत से सुरक्षित है हमारा आजशहादत के दो दशक बाद भी अधूरे हैं गांव के विकास के सपने मगहर। शहीद अशोक यादव का गांव शहादत के दो दशक बीत जाने के बाद भ...