संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के छोटी सरौली मोहल्ले में पिछले करीब पांच दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार जमा बारिश के पानी के कारण इलाके की सड़कें जलमग्न हैं और लोगों को घुटनों तक भरे पानी से होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मोहल्ले की सड़क और जलनिकासी की समस्या को लेकर वे पिछले करीब तीन वर्षों से नगर पालिका प्रशासन से लगातार शिकायत कर रहे हैं। मोहल्लावासी दिवाकर सिंह, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, सोनू जायसवाल और अजय सिंह सहित कई लोगों ने कई बार अधिशासी अधिकारी से सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग ...