Santkabir Nagar News: छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट
संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और रुपये ले जाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़िता की मां ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 24 जून की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी खेत की ओर से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के रमेश पुत्र बलिराम ने उसे गलत नीयत से पकड़कर खींचा और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह वहां से भाग गया। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद बलिराम, बबलू, पूनम, राम प्रसाद, राम पाल, घनश्याम, जितेन्द्र, वीरेन्द्र, अनीता, रमेश, संगीता और रीता एक राय होकर लाठी-डंडे से लैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.