संतकबीरनगर, सितम्बर 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कोचिंग के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और उसके पिता के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि मंगलवार को सुबह उसकी पुत्री कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रामू, छोटू ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील बातें की और गलत हरकत करने लगे। बेटी के जरिए विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब पिता मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि रामू, छोटू और उनका तीसरा भाई श्यामनंदन ने मिलकर पिता के साथ भी लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में उसे चोटें आई...