संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव में बुधवार की सुबह घर के कमरे के अंदर छत के कुंडे से रस्सी और दुपट्टा से लटकता 42 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। शव देख परिजन दंग रह गए। घटना की जानकारी कांटे पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कांटे चौकी क्षेत्र के भुजैनी गांव निवासी शिवानी तिवारी (42) पत्नी प्रतेश तिवारी बुधवार की सुबह घर के अंदर बंद कमरे में कुंडी से रस्सी और दुपट्टा के सहारे लटकती मिलीं। शव लटकता देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। पति प्रतेश ने घटना की जानकारी नजदीकी कांटे चौकी पर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की बारीकी से पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलि...