संतकबीरनगर, अक्टूबर 16 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड की ग्राम पंचायत छंगुलिया बगुलिया में ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राधेश्याम चौधरी को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुज मलिक ने आदेश जारी किया है।सेमरियावां विकासखंड की ग्राम पंचायत छंगुलिया-बगुलिया के ग्राम प्रधान एवं प्रशासक करम हुसैन की मृत्यु 12 सितंबर 2026 को हो गई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासक की नियुक्ति की आवश्यकता पड़ी। शासनादेश में कहा गया है कि जिन ग्राम पंचायतों में पूर्व में प्रशासनिक समिति का गठन किया गया है अथवा प्रधान का पद रिक्त हो गया है वहां सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक के रूप में नामित ...