संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। बघौली ब्लाक क्षेत्र में आमी नदी पर ग्राम चौरी में प्रस्तावित पुल निर्माण को जल्द ही शासन की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने दावा किया कि इस परियोजना को लेकर वह लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत हैं। सेतु निगम द्वारा शासन को प्रस्ताव एवं लागत का इस्टीमेट भेज दिया गया है।मेंहदावल के संस्कार मंडप में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि चौरी पुल के निर्माण के लिए उन्होंने कई बार शासन को पत्र भेजकर मामला उठाया। सेतु निगम ने भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि विधायक की संस्तुति पर परियोजना का प्रस्ताव और इस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है तथा शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मेंहदावल विधानसभा में सड़क चौड़ीकरण, नए सं...