संतकबीरनगर, अगस्त 31 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा चौराहे पर वाहन जांच के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने के कारण सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।सांथा चौराहे पर रविवार को उपनिरीक्षक इंद्रेश गौंड पुलिस टीम के साथ वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान गनवरिया गांव निवासी अभिषेक शुक्ल बाइक से वहां से गुजरा। बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोककर जब पुलिस ने चालान काटना शुरू किया, तो उसने खुद को स्थानीय बताकर चालान न काटने की बात कही। यह भी पढ़ें- Ghumla News: थाना चौक पर चला वाहन चेकिंग अभियान ​चालान की क...