संतकबीरनगर, सितम्बर 20 -- Santkabir Nagar News: बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के झुंगिया में पारिवारिक विवाद में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने अपने चाचा के उपर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।तहरीर में महिमा देवी पत्नी दयाशंकर ग्राम झुंगिया थाना बखिरा ने कहा है कि शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे पाटीदार बृजेश पुत्र सुग्रीव, बृजेश के पिता सुग्रीव व माता गुलाबी देवी पत्नी सुग्रीव उसके घर आए। गाली देते हुए पति दयाशंकर को जान से मारने की नीयत से चाकू मार दिया। जिससे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए मेहदावल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत को देखत...