Santkabir Nagar News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा
संतकबीरनगर, अगस्त 13 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के धौरापार अव्वल मोहल्ले में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।धौरापार अव्वल निवासी रीता देवी पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त की रात करीब आठ बजे सुरेश पुत्र तूफानी, शीला पत्नी राम सुरेश, नीलम और सुंदरी पुत्री राम सुरेश लाठी-डंडों से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस गए और ईंट, लात-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उनके के बाएं पैर की अंगुली, बाएं हाथ, पीठ और दाहिने कान में चोट लगने की बात कही गई है। शोर सुनकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.